अंबाला (एकता): हरियाणा के अंबाला में एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ होने का मामला सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार होटल में चल रहे धंधे का पर्दाफाश पुलिस ने किया। उन्होंने होटल में अपने ही अधिकारी को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा, जब उन्होंने इशारा किया तो खेल से पर्दा उठा। पुलिस ने रेड कर एक युवती और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। साथ ही होटल में काम करने वाले दो व्यक्तियों को भी दबोचा और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए। रविवार को पकड़े गए चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। होटल से जुड़े सभी दस्तावेज भी मालिक के पास हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।







