करनाल (एकता): इन दिनों युवाओं में विदेश जाने का नया रुझान देखा जा रहा है। पहले तो सिर्फ पंजाब के लोग ही विदेश जाते थे लेकिन अब तो हरियाणा में भी यह नया शौक देखा जा रहा है। लोग विदेश जाकर पैसे कमाने के लिए जाते हैं। कई युवकों का कहना है कि अपने देश में रहकर पैसे कमाना मुश्किल हैं। कुछ युवक वहीं सेटल हो जाते हैं तो कुछ वापस अपने वतन आ जाते हैं। हरियाणा के रहने वाले संदीप भी उन्हीं युवाओं में से एक हैं। लेकिन संदीप ने कुछ युवाओं की बातों को गलत साबित किया है।

करनाल जिले के रहने वाले युवक ने अपने ही देश में खीरे की खेती से लाखों रुपए कमा लिए। मीडिया सूत्रों के अनुसार संदीप कुछ सालों पहले पुर्तगाल गए थे। वहां मेहनत मजदूरी की, फिर वापस अपने देश लौट आया। बता दें कि संदीप ने दो एकड़ नेट हाउस में खीरे की खेती की। इस दौरान उसने करीब 15 लाख रुपए कमाए। उसने वहां नई-नई तकनीकें सीखी।

साल विदेश में रहने के बाद वह पास लौट आया। उसके बाद उसने खीरे की फसल की ड्रिप विधि से सिंचाई की। इस समय खीरे की फसल में तुड़ाई का कार्य चल रहा है। 40 दिन बाद फसल तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है। ग्रीष्मकालीन व वर्षाकालीन फसल की अवधि 2.5 से 3 महीने तक होती है। संदीप ने युवाओं से कहा कि वह अपने देश में रहकर भी पैसे कमा सकते हैं। खेती से विदेश से ज्यादा अपने देश में ही पैसे कमाए जा सकते हैं। बस हमें मेहनत की जरूरत है।








