चंडीगढ़ | जननायक जनता दल (JJP) ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से अहम नियुक्तियों की घोषणा की है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और डॉ. केसी बांगड़ को पार्टी का वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी संगठन में महत्वपूर्ण पद सौंपे हैं।
पार्टी की नई जिम्मेदारियों का विवरण इस प्रकार है:
- राष्ट्रीय प्रधान महासचिव: राधेश्याम शर्मा
- राष्ट्रीय संगठन सचिव: राजेंद्र लितानी
- राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष: रणधीर सिंह झांझड़ा
- राष्ट्रीय कार्यालय सचिव: धर्मबीर सिहाग
- राष्ट्रीय प्रचार सचिव: दलबीर धनखड़
अनुशासन समिति:
- चेयरमैन: पूर्व वीसी अजमेर सिंह मलिक
- सदस्य:
- एडवोकेट कलम सिंह
- रिटायर्ड ईआईसी निहाल सिंह
- एडवोकेट विजय बंसल
- एडवोकेट अदरीश खान
- पूर्व सूचना आयुक्त एडवोकेट पंकज मेहता
JJP ने इन नियुक्तियों के माध्यम से यह संकेत दिया है कि पार्टी आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए संगठन को नये सिरे से तैयार करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है।







