करनाल (अंकुर कपूर): करनाल में राज्य स्तरीय भगवान परशुराम महाकुंभ में जनसैलाब उमड़ा। हरियाणा सरकार की तरफ से संत महापुरुषों की जयंती ज्यादा से ज्यादा हरियाणा में मनाई जा रही है। सरकार समाज को नई पीढ़ी को जागरूक करना चाहती है ताकि संत समाज के लोगों और महापुरुषों के बारे में पता चल सके। करनाल में आयोजित भगवान परशुराम जी महाकुंभ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ केंद्र मंत्री अश्वनी चौबे के साथ राज्यसभा सांसद, विधायक हरियाणा सरकार के परिवहन मंत्री पहुंचे।
मंच से सम्बोधित करते हुए खट्टर ने कहा हरियाणा में इस तरह कार्यक्रम पहले कभी नहीं हुए हैं और मैं आज भगवान परशुराम को नमन करता हूं, हमारी परंपरा संत समाज की रही है जिन्होंने हमें रहने सहने की कला सिखाई है। सरकार काम करती है लेकिन समाज को दिशा दिखाना संत महापुरुषों का काम होता है और यही काम हम कर रहे हैं ताकि युवाओं को नई पीढ़ी को संत समाज महापुरुषों के बारे में पता चल सके। सरकार की योजना है ऐसे कार्यक्रमों को हम आगे भी करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्राहमण समाज वो है जो ब्रह्म को जानता है लोगों को शिक्षित करता है समाज को दिशा दिखाता है और अन्याय का सामान करना ये देंन भगवान परशुराम जी की देन है।
मुख्यमंत्री ने मंच से विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। नीति का पता नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया के जमाने की सुन लो और कुछ लोग तो रात को सपने देखकर सोशल मीडिया पर ही सोचते है। मुख्यमंत्री बदल जाएगा ये मुख्यमंत्री गया ये बदल जाएगा, मजे लेने वाले लोग लेते है लेकिन इन सोशल मीडिया से कुछ नहीं होने वाला। मुख्यमंत्री ने साथ ही अपनी विपक्षियों को कहा कि जब इससे थक जाओ तो बता देना मैं तुम्हे और काम बता दूंगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सांसद अरविंद शर्मा का मंच से धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा इन्होंने मुझे 10 साल मुख्यमंत्री रहने का आशीर्वाद दिया, इनका धन्यवाद करता हूं, लेकिन मुख्यमंत्री बनने की इच्छा सबको रखनी चाहिए। इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन भाजपा मे सब फैसले कार्यकारणी के माध्यम से होता है। वही केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार के कामो की तारीफ की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज के लिए आइना है, जिसके माध्यम से उन्हें हमारे संत महापुरुषों के बारे में पता चलता है।
मुख्यमंत्री द्वारा किए गए ऐलान
1 करनाल फुंवारा चौक का नाम भाई मति दास सती दास जी के नाम पर रखा जाएगा क्योंकि भाई मति सती दास जी ब्राह्मण समाज से थे।
2 नरसी दयानन्द यूनिवर्सिटी में आचार्य चाणक्य जी के बारे में बेंच रखी जायेगी जो उनके ऊपर शोद करेंगे ओर हमे बताएंगे ज्यादा से ज्यादा।
3 पुजारी-पुरोहित कल्याण बोर्ड की घोषणा ताकि इन्हें उचित मान मिले, एक पुजारी को उनके कुशल के हिसाब से न्यूतन पैसे मिले हम ऐसी कोशिश करेंगे।
4 कैथल मेडिकल कॉलेज का नाम भगवान परशुराम जी के नाम पर रखने की घोषणा।
5 भगवान परशुराम जी का जन्मदिन के दिन सरकारी छुट्टी का ऐलान।
6 मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि पेरावर की जमीन का झगड़ा आज का नही 2013 में इसका झगड़ा शुरू हुआ था 2019 में जोड़ ब्राह्मण कॉलेज में मै गया था तब मुझे पता चला था तब मैं 51 लाख रुपए देकर आया था हम चाहते है कॉलेज संस्था आगे बढे वो जमीन गॉड ब्राह्मण को मिलेगी ये बात तैय है, मामला हल किया जाएगा।
7 डाक स्टैंप जारी की जाएगा, केंद्र का विषय है केंद्र को हम पत्र लिखकर भगवान परशुराम जी केके चित्र की डाक पत्र जारी करवाने की अपील करेंगे ।
8 EP- PG योजना इसमें 10 परसेंट का आरक्षण उनके लिए था जिन्हें कई और नही मिलता था लेकिन यही योजना केंद्र भी लेकर आया जिसे हमने अडॉप्ट किया है, हाई कोर्ट के अंदर हम कोशिश कर रहे है जो बचे हुए लोग है उनको भी हम भर्ती करवा सके और इसका हल जल्द होगा।
9 डोली जमीन का मामला इसका जब कानून बना उस समय इसपर ध्यान नही दिया गया जब मामला अदालत में गया और हम उसपर ध्यान दे रहे है इसमें दो मामले है इसमें जो जमीन पंडितो को दी हुई है जो डोली दार का ऐक्ट है जो पंचायतो की जमीन है उसका भी हम प्रावधान करना है लेकिन जिन्होंने व्यवसाय करने है जो उस जमीन को बेच रहे है उनके लिए दिक्कत है उन्हें कोई रिआयत नही दी जाएगी लेकिन जिसका घर छत जिसने गुजारा करना है उनके साथ हम है।
10 करनाल में 2 हजार एकड़ का प्लांट भगवान परशुराम जी के नाम पर, संस्था को अप्लाई करना है, करनाल में भगवान परशुराम जी के चौक को रेनोवत किया जाएगा, भगवान परशुराम जी से गांधी चौक तक को परशुरामजी मार्ग के नाम पर रखा जाएगा।







