Home Haryana अनिल विज ने RRR फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ और The Elephant...

अनिल विज ने RRR फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ और The Elephant Whisperers को Oscar Award मिलने पर दी बधाई

219
0

अंबाला (अंकुर कपूर): RRR फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ ने दुनियाभर में परचम लहराया है। ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में भारत की मच रही धूम का जश्न सोशल मीडिया पर भी मनाया जा रहा है। इसी बीच हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ‘आरआरआर’ फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ और शार्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री में “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” को ऑस्कर अवार्ड मिलने पर हार्दिक बधाई दी है।

उन्होंने ट्वीट के जरिए लिखा कि “देश को आप सब पर गर्व है”। एसएस राजामौली की फिल्म “आरआरआर” ने ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया तो वहीं गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री “द एलिफेंट व्हिस्परर्स” ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ श्रेणी में ऑस्कर जीता। गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी माह में “आरआरआर” फिल्म के सुपरहिट गाने “नाटू नाटू” को गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड मिलने पर भी गृह मंत्री अनिल विज ने फिल्म निर्माताओं, संगीतकारों और कलाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी थी।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेकर हर दिग्गज नेताओं ने RRR फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ और The Elephant Whisperers को Oscar Award मिलने पर बधाई दी है। हर तरफ बस ऑस्कर अवॉर्ड ही छाया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here