Home Haryana हरियाणा के फतेहाबाद में बड़ा हादसा: महिला ने जुड़वां बच्चों के साथ...

हरियाणा के फतेहाबाद में बड़ा हादसा: महिला ने जुड़वां बच्चों के साथ निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

202
0

फतेहाबाद  | हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव बिसला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने दो जुड़वां बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया।

सूत्रों के मुताबिक, तीनों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फतेहाबाद के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि एक बच्चे की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।

घरेलू कलह के बाद उठाया कदम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बिसला निवासी ईश्वर, जो गांव में जूस की रेहड़ी लगाते हैं, की 30 वर्षीय पत्नी पूजा रानी का शनिवार को घरेलू विवाद हुआ था। कलह के बाद नाराज पूजा दोनों बच्चों को स्कूल से लेकर सीधे फतेहाबाद शहर पहुंची।

पपीहा पार्क के सामने घटना

बताया जा रहा है कि फतेहाबाद के पपीहा पार्क के सामने महिला ने चूहे मारने वाली दवाई का सेवन किया और अपने बच्चों को भी खिला दी। राहगीरों ने तीनों की हालत बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश टीम के साथ पहुंचे और तुरंत तीनों को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here