Home Haryana भारत को विकसित बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर करना होगा...

भारत को विकसित बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर करना होगा काम:नायब सैनी

137
0
कुरुक्षेत्र:चन्द्रिका ( TSN)-  विकसित भारत संकल्प यात्रा का सिलसिला निरंतर जारी है। शनिवार को यात्रा जिला कुरुक्षेत्र के गांव बोड़ा में पहुंची। इस दौरान यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी ने शिरकत की।
 नायब सैनी ने यात्राओं में पहुंचकर अलग-अलग विभागों के स्टॉल्स का निरीक्षण किया और वहां मौजूद कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को कर्मठता से आमजन के कामों को निपटाने के निर्देश भी दिए। नायब सैनी ने कहा कि देश को विकसित बनाने का काम कोई एक व्यक्ति नहीं कर सकता, इस कार्य में हम सभी की भागीदारी जरुरी है, तभी हम भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित कर पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहतर सोच के साथ देश को विकसित बनाने के लिए आमजन को संकल्पित करने का आह्वान किया है। इस कार्य में हमें बढ़-चढक़र हिस्सा लेना चाहिए और देश हित के लिए ज्यादा से ज्यादा कार्य करने चाहिए। जब से नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से देश की शान बढ़ी है। कोई किसी का हक न मारे, इस दिशा में मोदी और मनोहर की जोड़ी कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here