हरियाणा | हरियाणा के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। खास बात यह है कि अंबाला में मई महीने में 112 साल बाद रिकॉर्ड बारिश हुई है। अब तक 79.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो 1913 के मई महीने के रिकॉर्ड 85 मिलीमीटर के करीब है।
27 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर समेत कई जिलों में बारिश का अनुमान है। 28 मई को इन जिलों में तेज बारिश की संभावना बढ़ेगी। 29 मई को पूरे हरियाणा में तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी है, साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बारिश के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी है।







