Home Ambala साव+धान! हरियाणा के इन 9 जिलों में 23 अगस्त तक बारिश का...

साव+धान! हरियाणा के इन 9 जिलों में 23 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी

169
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय हो गया। बता दें कि इन 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार रविवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम साफ रहा। लेकिन मौसम विभाग ने पंचकूला और यमुनानगर के लिए खास चेतावनी जारी की है।

अब 23 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों बारिश न होने के कारण लोगों को काफी गर्मी झेलनी पड़ी थी। अब उनको राहत मिलने वाली है। हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here