Home Crime गांव के लोगों ने इस आरोप पर युवकों को अर्धनग्न कर गलियों...

गांव के लोगों ने इस आरोप पर युवकों को अर्धनग्न कर गलियों में घुमाया, वीडियो वायरल

219
0

यमुनानगर (एकता): यमुनानगर के गांव खारवन में तीन युवकों को अर्धनग्न कर गलियों में घुमाने का वीडियो वायरल हो रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार चोरी करने के आरोप में इन युवकों को यह सजा दी गई। बता दें कि वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे युवक आगे चल रहे हैं और ग्रामीण युवकों के पीछे चल रहे हैं। बता दें कि तीन युवकों ने दुकान पर रखा लोहे के एंगल सीधा करने का बट चोरी किया।

उन्होंने बट गांव में ही एक कबाड़ी को बेच दिया। जब संचालक दुकान पर पहुंचा तो वहां बट नहीं था। बट के बारे पूछते हुए वह कबाड़ी की दुकान पर पहुंचा तो उसने बताया कि मोहल्ले के ही तीन युवकों ने बट उसके पास बेचा है। तब तीनों युवकों को पकड़ लिया गया। ऐसे में मामला पुलिस तक न पहुंचकर गांव की ही पंचायत में आया।

उन्होंने युवकों के परिजनों को भी मौके पर बुलाया और तभी पंचायत में इन तीनों को अर्धनग्न कर गांव की गलियों के बीच में घुमाने का फैसला लिया। जिससे यह वीडियो वायरल हो गया। गांव के लोगों का आरोप था कि गांव के कई युवक नशे के आदि हैं और यह लोग आए दिन चोरी की वारदात को अंजाम भी देते हैं। तभी गांव की पंचायत ने इनके मां-बाप को बुलाकर पंचायत के बीच यह निर्णय लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here