Home Crime पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा न्यायिक...

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा न्यायिक हिरासत में, पिता बोले- बेटी बेगुनाह है

85
0

हिसार |  पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मंगलवार को जेल नंबर-2 में पिता हरीश मल्होत्रा ने बेटी से मुलाकात की, जहां ज्योति अपने पिता को देखकर भावुक हो गई। पिता ने बेटी के बचाव में सामने आते हुए कहा कि ज्योति को बेवजह फंसाया गया है और जल्द ही उसे जेल से बाहर निकालने की कोशिश की जाएगी।

गौरतलब है कि ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी दानिश के साथ संदिग्ध संपर्क रखने और सैन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा करने का आरोप है। पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद सोमवार को ज्योति को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here