Home Haryana देशभक्ति से लबरेज दिखे ग्रेट खली, कहा- भारत ने पाकिस्तान को दिया...

देशभक्ति से लबरेज दिखे ग्रेट खली, कहा- भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

150
0

करनाल |  मशहूर रेसलर और WWE स्टार ग्रेट खली मंगलवार को करनाल के लघु सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए देशभक्ति से भरे बयान दिए। खली ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देकर यह साफ कर दिया है कि मासूमों की जान लेने की कीमत चुकानी पड़ती है।

खली ने पाकिस्तान पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि भारत की तरक्की से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत की लगातार हो रही प्रगति को कुछ देश पचा नहीं पा रहे, लेकिन पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है।

शहीद विनय नरवाल को श्रद्धांजलि देते हुए खली ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वालों की कुर्बानी हमेशा याद रखी जाती है। उन्होंने जासूसी के मामलों पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जो भी देश के खिलाफ साजिश करते हैं या नफरत फैलाते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here