Home Crime ओवरलोड ट्रक और लापरवाह मिक्सर वाहन पर RTO की कार्रवाई, दोनों वाहन...

ओवरलोड ट्रक और लापरवाह मिक्सर वाहन पर RTO की कार्रवाई, दोनों वाहन जब्त

212
0

फरीदाबाद | बल्लभगढ़ बाइपास रोड पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे RTO विभाग के डीएसपी मुनीष सहगल ने अचानक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो वाहनों की जांच की गई, जिनमें एक ओवरलोड ईंटों से भरा ट्रक और दूसरा सीमेंट मिक्सर वाहन था। जांच के बाद दोनों वाहनों को नियमों की अनदेखी करने पर जब्त कर लिया गया।

डीएसपी मुनीष सहगल ने बताया कि ओवरलोडेड ट्रक क्षमता से अधिक ईंटें ले जा रहा था, जिससे न केवल सड़क को नुकसान पहुंच रहा था, बल्कि यह सड़क सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक था। वहीं मिक्सर ट्रक का सीमेंट सड़क पर गिर रहा था, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को फिसलने का खतरा बना हुआ था। ऐसी लापरवाही कई बार दुर्घटनाओं का कारण बन चुकी है।

उन्होंने बताया कि ट्रैफिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here