Home Crime हरियाणा CET रजिस्ट्रेशन आज आखिरी दिन, सोशल मीडिया पर फर्जी पेजों से...

हरियाणा CET रजिस्ट्रेशन आज आखिरी दिन, सोशल मीडिया पर फर्जी पेजों से रहें सतर्क, HSSC चेयरमैन ने दी चेतावनी

236
0

हरियाणा  | हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिलहाल जारी है और आज इसका अंतिम दिन है। उम्मीदवार 11 जून की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 14 जून निर्धारित की गई है।

इसी बीच साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं और अब फर्जी वेबसाइटों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी नकली पेज बनाकर लोगों को गुमराह करने लगे हैं। इन पेजों के जरिए झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं कि CET रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी गई है।

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने जानकारी दी कि अब तक ऐसे करीब 50 फर्जी सोशल मीडिया पेजों की पहचान की गई है, जिनके खिलाफ FIR दर्ज कराई जा चुकी है। उन्होंने यह भी साफ किया कि आयोग का सोशल मीडिया पर कोई आधिकारिक अकाउंट नहीं है।

उन्होंने बताया कि एक अभ्यर्थी द्वारा बार-बार OTP रिक्वेस्ट करने पर उसे सिस्टम ने एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था, लेकिन CET पोर्टल सामान्य रूप से कार्य कर रहा है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही रजिस्ट्रेशन करें और किसी अफवाह में न आएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here