हरियाणा | हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 28 मई से वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और 14 जून तक आवेदन किया जा सकेगा। फीस जमा करने की अंतिम तारीख 16 जून शाम 6 बजे निर्धारित की गई है।
परीक्षा अभी निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन नोटिफिकेशन में बताया गया है कि CET 100 नंबर का होगा और इसे पूरा करने के लिए एक घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा।
हरियाणा में ग्रुप C और D की भर्ती इसी CET के जरिए होती है। पिछले तीन वर्षों से यह परीक्षा नहीं हुई थी, जिससे लाखों युवा सरकारी नौकरियों से वंचित रहे हैं। सरकार का अनुमान है कि इस बार करीब 31 लाख युवा परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
योग्यता के अनुसार ग्रुप C के लिए 12वीं पास और ग्रुप D के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, गणित, भाषा, कंप्यूटर और हरियाणा की संस्कृति से जुड़े प्रश्न होंगे। उम्मीदवार अपनी तैयारी जारी रखें।







