Home Crime शर्मनाक घटना: नाबालिग लड़की से गांव के तीन युवकों ने किया सामूहिक...

शर्मनाक घटना: नाबालिग लड़की से गांव के तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

202
0

सोनीपत (एकता): हरियाणा के सोनीपत जिले में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां घर में घुसकर बदमाशों ने लड़की को हवस का शिकार बनाया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि वह किराए पर रहते हैं। जब पीड़िता के मां-बाप काम पर गए हुए थे तो पीछे से नाबालिगा को घर पर अकेली देख अंदर गांव के 3 युवक घुस गए।

उन्होंने उसे हवस का शिकार बना डाला। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़िता ने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। नाबालिगा की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here