अंबाला | अंबाला की एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में NIILM विश्वविद्यालय, कैथल के तत्कालीन रजिस्ट्रार सुमेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज कैथल की माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।
पिछले वर्षों 2013-14 और 2014-15 में आरोपी और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों ने मिलकर अनुसूचित जाति की 944 छात्राओं के फर्जी दाखिले दिखाकर उनके नकली बैंक खातों में कुल 5.26 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति राशि ट्रांसफर कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया था। इस मामले में 1 अगस्त 2018 को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अंबाला में मामला दर्ज किया गया था।
अब तक कुल 14 आरोपियों का चालान 31 जुलाई 2023 को अदालत में प्रस्तुत किया जा चुका है, जबकि NIILM विश्वविद्यालय के दो अन्य अधिकारी अब भी गिरफ्तारी से बच रहे हैं। जांच जारी है।







