Home Haryana कुमारी शैलजा की दूर हुई नाराजगी.. कांग्रेस प्रत्याशी के लिए करेंगी प्रचार

कुमारी शैलजा की दूर हुई नाराजगी.. कांग्रेस प्रत्याशी के लिए करेंगी प्रचार

123
0
हरियाणा, 23 सितम्बर -हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री कुमारी शैलजा को लेकर लगाई जा रही अटकलो पर विराम लग गया है. कांग्रेस नाराजगी को लेकर बीते दिनों कई चर्चाए कुमारी शैलजा को लेकर हो रही थी. वहीं अब कुमारी शैलजा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह कांग्रेस को छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकती है. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही कांग्रेस के चुनावी प्रचार में उतरेंगी.
 कांग्रेस राज्यसभा सांसद  रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी कुमारी शैलजा के चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने की बात कही है.नरवाना में कांग्रेस प्रत्याशी सतबीर दबलेन के लिए 26 तारीख को जनसभा को सम्बोधित करने कुमारी शैलजा पहुंचेगी. वहीं कुमारी शैलजा का कहना है कि वह कांग्रेस में ही रहेंगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here