Home Accident पानीपत फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, दोनों वाहनों के...

पानीपत फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

322
0

पानीपत |  शहर के फ्लाईओवर पर सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। हादसा रात करीब 11:50 बजे हुआ जब करनाल से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार वरना कार फ्लाईओवर पर नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन पर आ गई। सामने से आ रही स्कॉर्पियो से कार की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में वरना सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो में सवार दो अन्य घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद जीटी रोड की दोनों दिशाओं में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

मृतक की पहचान उत्तर नगर के तहसील कैंप निवासी सचिन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सचिन अपने दोस्त के साथ टोल प्लाजा की ओर से समालखा जा रहा था। एचडीएफसी बैंक के सामने फ्लाईओवर पर हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here