Home Haryana हरियाणा रोडवेज का नया टाइमटेबल जारी, अब यात्रा होगी पहले से ज्यादा...

हरियाणा रोडवेज का नया टाइमटेबल जारी, अब यात्रा होगी पहले से ज्यादा सुविधाजनक

505
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा रोडवेज विभाग ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों का नया टाइमटेबल जारी कर दिया है। अब यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में अधिक आसानी होगी। टाइमटेबल के अनुसार, कई प्रमुख रूट्स पर बसों के समय और ठहराव में बदलाव किया गया है।

चंडीगढ़–देहरादून रूट

चंडीगढ़ सेक्टर-43 से देहरादून के लिए बस दोपहर 1 बजे रवाना होगी, जबकि देहरादून से सुबह 5 बजे चंडीगढ़ के लिए बस चलेगी। यह बस नारायणगढ़, नाहन, पौंटा साहिब और हर्बटपुर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

हांसी–सिरसा–भिवानी सुपरफास्ट सर्विस

हिसार उपकेन्द्र हांसी से सुपरफास्ट सर्विस BS3 सुबह 8:20 बजे रवाना होगी। यह बस सातरोड कैंट, हिसार, अग्रोहा, बड़ोपल, फतेहाबाद, डींग मोड़ होते हुए सिरसा तक पहुंचेगी। वापसी में यह सेवा सिरसा से सुबह 11:20 बजे और हिसार से दोपहर 1:15 बजे भिवानी के लिए रवाना होगी।

बल्लभगढ़–हमीरपुर एक्सप्रेस

बल्लभगढ़ से रात 8 बजे, दिल्ली से 10:40 बजे, चंडीगढ़ से सुबह 3:30 बजे और ऊना से सुबह 5:30 बजे हमीरपुर के लिए एक्सप्रेस सेवा उपलब्ध रहेगी। वापसी में हमीरपुर से रात 7 बजे, ऊना से 9:45 बजे और चंडीगढ़ से 12:10 बजे बल्लभगढ़ के लिए बस रवाना होगी।

हिसार–चंडीगढ़ (सेक्टर-17)

हिसार से चंडीगढ़ के लिए बस दोपहर 1:40 बजे रवाना होगी और नरवाना से यह सेवा दोपहर 3 बजे शुरू होगी। यह बस बरवाला, सुरेवाला चौक, नरवाना, कलायत, कैथल, पिहोवा, अंबाला शहर और जीरकपुर होकर चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में यह बस चंडीगढ़ सेक्टर-17 से सुबह 3:40 बजे चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here