Home Ambala अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा अम्बाला के राजीव गांधी...

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा अम्बाला के राजीव गांधी खेल स्टेडियम का कायाकल्प

192
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- अंबाला शहर में स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम का आज हरियाणा के परिवहन एवं  महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने उच्च अधिकारीयों के साथ दौरा किया. इस दौरान  स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप विकसित करने व स्टेडियम का कायाकल्प करने के निर्देश उच्च अधिकारियों को दिए गए । परिवहन मंत्री असीम गोयल ने स्टेडियम में हॉकी मैदान,रनिंग ट्रैक,बैडमिंटन हॉल सहित निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का भी विस्तार पूर्वक निरीक्षण किया।
मंत्री असीम गोयल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बैडमिंटन हॉल मौजूदा समय में जिस स्थिति में है यह खिलाडियों के खेलने योग्य नहीं है। इसलिए इस बैडमिंटन हॉल का भी विस्तार करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कायाकल्प किया जाये। जिसके लिए विशेष रूप से एक्सपर्ट आर्किटेक्ट व कन्सटेंट से विचार विमर्श करके पुनः एक नक्शा तैयार करवाया जाए।असीम गोयल ने कहा कि स्टेडियम के कायाकल्प के लिए अधिकारी 25 जुलाई तक इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट(डीपीआर) व अन्य कागज़ी कार्रवाई पूर्ण कर दें। ताकि स्टेडियम में कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।
जल्द ही अंबाला के खिलाडियों को दी जाएगी बड़ी सौगात 
 पत्रकारों से बातचीत करते हुए परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने बताया कि स्टेडियम की व्यवस्था व् खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं का लेकर उच्च अधिकारियों के साथ स्टेडियम का दौरा करके जायजा लिया गया है।जिसमें निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का स्कोप बढ़ाने का और बैडमिंटन हॉल को बड़ा करके अंतराष्ट्रीय स्तर का बनाने सहित स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ व पूरे स्टेडियम का कायाकल्प करवाने को लेकर चर्चा हुई है। मंत्री असीम गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी व खेल मंत्री से चर्चा करके जल्द ही अंबाला के खिलाडियों को बड़ी सौगात देने का प्रयास किया जायेगा। परिवहन मंत्री ने  अधिकारीयों को निर्देश दिए हैं कि स्टेडियम के कायाकल्प के लिए विशेष रूप से खेल स्टेडियम के निर्माण करने वाले बुद्धिजीवी आर्किटेक्ट व कन्सलेन्ट से भी विचार विमर्श करके ही रिपोर्ट तैयार की जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here