Home Accident कैथल के पास दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैवलर बस पलटने से 4 की...

कैथल के पास दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैवलर बस पलटने से 4 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

195
0

कैथल |  हरियाणा के कैथल जिले के कलायत क्षेत्र में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे-152 पर गांव शीमला के पास उस वक्त हुआ, जब चंडीगढ़ से हिसार जा रही एक प्राइवेट ट्रैवलर बस अचानक पलट गई।

गलत दिशा से रही बाइक को बचाते हुए हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में करीब 15 यात्री सवार थे। जैसे ही बस गांव शीमला के समीप पहुंची, चालक ने सामने से उल्टी दिशा में आ रही एक बाइक को टक्कर से बचाने की कोशिश की, इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार एक बुजुर्ग महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही बस में सफर कर रहीं दो महिलाओं ने भी दम तोड़ दिया।

घायल कैथल सिविल अस्पताल में भर्ती

घटना में गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को तत्काल कैथल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

हाई टेंशन लाइन से टला बड़ा हादसा

गनीमत रही कि बस पलटने के दौरान हाई टेंशन लाइन के बेहद करीब जाकर रुकी, अन्यथा हादसे के और भी भयावह होने की आशंका थी।

पुलिस और राहत टीम मौके पर सक्रिय

घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक थाना प्रभारी राजकुमार राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। यातायात बहाल करने के लिए क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को हटाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here