सिरसा,15 दिसम्बर –-बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली आज सिरसा पहुंचे और जिला कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में बीजेपी सदस्यता अभियान,निकाय चुनाव और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिरसा के संभावित दौरे और अन्य मुद्दों को लेकर सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया।
18 दिसंबर से मुख्यमंत्री 11 विधानसभा क्षेत्रो में करेंगे धन्यवादी दौरा
मीडिया से बातचीत में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान संगठन का एक पर्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 250 साधारण सदस्य और 3 सक्रिय सदस्य बनाये जाने हैं और अभी तक कुल 35 लाख साधारण सदस्य और 20 हजार सक्रिय सदस्य बनाये जा चुके हैं। इसके इलावा आने वाले दिनों में निकाय चुनाव भी हैं जिस को लेकर कहा गया है कि जो इन चुनावों में हिस्सा लेना चाहते हैं वो अभी से लोगों के बीच में जाना शुर कर दें। वहीं मोहनलाल बड़ौली ने बताया कि इसी महीने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 18 तारीख से 11 विधानसभा क्षेत्रों में धन्यवादी दौरे करेंगे और इसी कड़ी में 24 दिसम्बर को मुख्यमंत्री सिरसा आएंगे और एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
मीडिया के सवालों के जवाब में मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि विधानसभा चुनावो में जिन क्षेत्रो में बीजेपी जीती वहां की जनता ने उनमे विश्वास दिखाया और जहां बीजेपी की हार हुई वहां कुछ कमी रही और आने वाले समय में वहा की जनता का विशवास जीतेंगे और वहां भी कमल खिलेगा। वही सिरसा लोकसभा की 9 में से 8 विधानसभाओं में बीजेपी की हार पर बड़ौली ने कहा कि आने वाले समय में बीजेपी सिरसा लोकसभा जीतेगी और इसी को लेकर सारी प्रक्रिया चल रही है।
पत्रकारों के सवाल का दिया ये जवाब
किसान आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा सरकार के खिलाफ कोई भी किसान आंदोलनरत नहीं है. हरियाणा सरकार तो किसानो की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। ये तो पंजाब सरकार की जिम्मेवारी है और उसे किसानो के साथ बातचीत करनी चाहिए। वन नेशन वन इलेक्शन पर पूछे गए सवाल के जवाब में बड़ौली ने कहा कि देश को विकसित करने की एक बड़ी पहल है। जिस प्रकार वन नेशन वन राशन और वन नेशन वन ग्रिड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का नतीजा है उसी प्रकार वन नेशन वन इलेक्शन भी देश हित में है।
कांग्रेस द्वारा लगातार ईवीएम पर उठाये जा रहे सवालों पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं और इस प्रकार की कल्पना करते हैं और कांग्रेस को जब कोई सहारा नहीं मिलता तो ईवीएम को दोषी ठहराते हैं।







