Home Business/Education सीनियर सेकंडरी स्कूल सोहना गर्ल्स की छात्राओं ने फिर दिखाया जलवा, दसवीं...

सीनियर सेकंडरी स्कूल सोहना गर्ल्स की छात्राओं ने फिर दिखाया जलवा, दसवीं बोर्ड में प्राइवेट स्कूलों को पछाड़ा

228
0

सोहना  | सोहना के सीनियर सेकंडरी स्कूल सोहना गर्ल्स की छात्राओं ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दसवीं बोर्ड के रिजल्ट में इलाके के प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए स्कूल का नाम रौशन किया है। खास बात यह रही कि 12वीं के मुकाबले दसवीं की छात्राओं का रिजल्ट अधिक बेहतर रहा।

कुल 29 छात्राओं ने मैरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी का औसत रिजल्ट 82 प्रतिशत रहा, जबकि सोहना गर्ल्स स्कूल का रिजल्ट 96.6 प्रतिशत रहा। लगभग आधा दर्जन छात्राओं ने 90 से 95 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए, वहीं कई विषयों में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।

स्कूल ने मैरिट हासिल करने वाली छात्राओं और उनके अभिभावकों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय स्कूल के शिक्षकों, प्रिंसिपल और अभिभावकों को दिया।

यह कार्यक्रम छात्राओं के हौसले को बढ़ावा देने और अभिभावकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, ताकि वे अपनी बेटियों की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित हों और यकीन कर सकें कि उनकी बेटियां भविष्य में बड़े मुकाम हासिल करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here