Home Business/Education हरियाणा शिक्षा बोर्ड की रि-अपीयर परीक्षाएं जुलाई में, ऑनलाइन आवेदन आज से...

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की रि-अपीयर परीक्षाएं जुलाई में, ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू

200
0

भिवानी |  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड जुलाई 2025 में सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) की रि-अपीयर परीक्षाएं आयोजित करेगा। परीक्षा में कंपार्टमेंट आने वाले और परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा वे परीक्षार्थी जो इस बार अनुत्तीर्ण रहे हैं, वे स्वयंपाठी फ्रेश श्रेणी में जुलाई 2025 की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड के अनुसार, परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के ₹950 फीस सहित 20 से 29 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद:

  • ₹100 विलंब शुल्क के साथ: 30 मई से 3 जून
  • ₹300 विलंब शुल्क के साथ: 4 से 8 जून
  • ₹1000 विलंब शुल्क के साथ: 9 से 13 जून तक आवेदन किया जा सकता है।

गौरतलब है कि सीनियर सेकेंडरी का परिणाम 13 मई और सेकेंडरी का 17 मई को घोषित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here