Home Ambala भाजपा प्रत्याशी बन्तों कटारिया उतरी चुनावी मैदान में.. की वोट अपील, विरोधियों...

भाजपा प्रत्याशी बन्तों कटारिया उतरी चुनावी मैदान में.. की वोट अपील, विरोधियों पर भी साधा निशाना

164
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा में लोकसभा चुनावों के मतदान से पहले अंबाला से भाजपा प्रत्याशी बन्तों कटारिया पूरी तरह चुनावी रण में कूद चुकी हैं। इसी कड़ी में आज बन्तों कटारिया ने अंबाला शहर विधानसभा के जैतपुरा , जौधपुर , जंधेड़ी , दानीपुर, बालापुर,छपरा काठगढ़,कंगवाल, रौशनपुर, महला,सौंटी व सौंटा गांवों में दौरा कर वोट की अपील की। इस दौरान हरियाणा सरकार के परिवहन मंत्री असीम गोयल भी उनके साथ मौजूद रहे। विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंची बन्तों कटारिया ने जहां वोट की अपील की, वही परिवहन मंत्री असीम गोयल ने विरोधी दलों को जमकर निशाने पर लिया।
अंबाला शहर विधानसभा के विभिन्न गांवों में पहुंचकर जहां भाजपा की अंबाला लोकसभा प्रत्याशी बन्तो कटारिया ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की योजनाओं व जन कल्याण की नीतियों के नाम पर वोट अपील की. वहीं परिवहन मंत्री असीम गोयल ने विपक्षी दलों को जमकर निशाने पर लिया। विभिन्न गांवों में अपने संबोधन के दौरान हरियाणा सरकार के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आज कांग्रेसी अपने साथ झूठ का एक ट्रक लेकर चलते हैं तो दूसरा तैयार रहता है। आज इनकी पार्टी की जो हालत हो गई है उसे देखते हुए ये ऐसे ऐसे वादे आप लोगों के बीच कर जाएंगे कि ये लाल किला तक आपके नाम करवाने का वादा भी कर जाएंगे। परिवहन मंत्री असीम गोयल ने इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी तंज कसे। बता दें कि आज विभिन्न गांवों में लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया को ग्रामीणों ने केलों में तोल कर उनका सम्मान किया तो वहीं छपरा काठगढ़ में बंतो कटारिया व मंत्री असीम गोयल का ग्रामीणों नर पगड़ी पहनाकर व शॉल भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बालापुर और छपरा काठगढ़ में कई लोग विभिन्न पार्टियां छोड़कर भाजपा में शामिल भी हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here