Home Haryana सोनीपत में आज फिर जिला पार्षदों का अनोखा प्रदर्शन

सोनीपत में आज फिर जिला पार्षदों का अनोखा प्रदर्शन

हरियाणा में अब जिला पार्षद मांग रहे है स्वेच्छा से 50 लाख रुपए की ग्रांट के विकास कार्य करवाने की मांग

83
0

सोनीपत  | हरियाणा में अब जिला पार्षद सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारियों में जुटा है, आज फिर सोनीपत से जिला पार्षदों एक एक गुट जिला पंचायत भवन में जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने खून से पत्र मुख्यमंत्री के नाम लिखा  और सरकार को उनकी मांग पूरी करवाने के लिए लिए एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला, जिला पार्षद 9 सूत्रीय मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने में जुटे है , जिसमे सबसे बड़ी मांग अपनी स्वेच्छा से 50 लाख रुपए की ग्रांट के विकास कार्य करवाना है।

हरियाणा सरकार के खिलाफ अब जिला पार्षदो से निपटने की चुनौती को पार करना है और आज सरकार पंचकुला में राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर कार्यक्रम कर रही है तो आज सोनीपत जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने अपनी मांगों को लेकर खून से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, जिला पार्षदों की कमेटी लगातार हरियाणा में सभी पार्षदों के समर्थन जुटाने का काम कर रही है तो दूसरी तरफ जिला पार्षद अनोखे अंदाज में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने में जुटे हैं,

जिला पार्षद संजय सिंह ने बताया कि हमारी सरकार से कोई नई मांग नही है, हमारी मांगे है कि सरकार हमे स्वेच्छा से 50 लाख रुपए के काम करवाने की ग्रांट दे, 25सौ किलोमीटर तक का गाड़ी का ईंधन दे , और एमपी और एमएलए का भत्ते का एक चौथाई भत्ता दिया जाए, क्योंकि हम भी जन प्रतिनिधि है और उसके साथ साथ हमारी कई अन्य मांगे है जिसको सरकार को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए, अन्यथा सरकार विधानसभा चुनावों में इसका नतीजा भुगतने की लिए तैयार रहे । हमने आज राष्ट्रीय पंचायत दिवस के विरोध में काले कपड़े भी पहने है क्योंकि सरकार हमें मजबूत नहीं कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here