अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर ट्रक यूनियन की 5वें दिन भी हड़ताल जारी रही। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को एक तरफा जाम खोला गया। अपनी बहाली की मांग को लेकर ट्रक यूनियन हड़ताल पर बैठी है।

बता दें कि आप पार्टी के दो विधायक धरना स्थल पर पहुंचे और ट्रक यूनियन के सदस्यों के साथ बातचीत की। इसके बाद एक तरफा जाम खोलने का हल निकला। बताया जा रहा है कि अभी पूरे तरीके से धरना खत्म नहीं हुआ।








