हरियाणा(TSN): हरियाणा में लंबे समय से अटकी पड़ी शिक्षा विभाग में अध्यापकों की भर्तियों को अब जल्द पूरा किया जाएगा। इसकी घोषणा हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने शनिवार को की। उन्होंने कहा कि जल्द ही अध्यापकों को भर्तियां की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने वादा किया कि स्कूल के नए सेशन से पहले जिन स्कूलों में अध्यापक नहीं है वहां नई भर्तियां करके उन्हें पूरा किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत भी 10 हज़ार नौकरियां शिक्षा विभाग में दी जाएगी।उन्होंने कहा की नए साल में यह बड़ी सौगात शिक्षा विभाग को दी जाएगी। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की कोई देरी नहीं की जाएगी। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर उठाए जा रहे वालों को लेकर उन्होंने कहा की यात्रा का शेड्यूल ऐसा बनाया गया है जिससे लोगों के काम प्रभावित न हो। विपक्ष का काम सिर्फ सवाल उठना है।







