Home Haryana भाजपा नेता से चुनावी टिकट दिलाने के नाम पर 63 लाख की...

भाजपा नेता से चुनावी टिकट दिलाने के नाम पर 63 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

61
0

हांसी |  भाजपा नेता को लोकसभा चुनाव में टिकट दिलाने का झांसा देकर 63 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

दिल्ली और गुरुग्राम से हुई गिरफ्तारी

हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली के राजेंद्र नगर निवासी कपिल और गुरुग्राम की दयाल मार्केट निवासी स्नेह को काबू किया है। आरोपियों पर शिकायतकर्ता से चुनावी टिकट दिलवाने के बहाने लाखों रुपये वसूलने का आरोप है।

26 लाख रुपये लौटाए, शेष राशि पर चुप्पी

पुलिस के अनुसार, जब शिकायतकर्ता ने ठगी को लेकर दबाव बनाया और मामला दर्ज कराया, तो आरोपियों ने दबाव में आकर उसके खाते में 26 लाख रुपये वापस ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, शेष राशि अभी तक उन्होंने नहीं लौटाई है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से रकम की बरामदगी और ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here