19 सितंबर, अंबाला -अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव लखनौर साहिब में चुनावी कार्यक्रम के लिए भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल पहुंचे । लखनौर साहिब में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए असीम गोयल ने कांग्रेस पर जोरदार ह.मला बोला और कांग्रेस को महिला व दलित विरोधी करार दिया। असीम गोयल ने कार्यक्रम में मौजूद सैंकड़ो महिलाओं व पुरुषों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला।
भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला,दलित एवं युवा विरोधी पार्टी है। जिसके बड़े उदाहरण अब खुलकर समाज के सामने आने लगे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। एक तरफ ये कांग्रेसी खुद को महिलाओं का सम्मान करने वाले लोग बताएंगे लेकिन दूसरी तरफ इनके ही नेता अपनी ही पार्टी की महिला एवं दलित नेत्रियों पर भी अभद्र टिप्पणियां करने से पीछे नहीं रहते। असीम गोयल ने बताया कि कांग्रेस के सांसद जेपी अपनी ही पार्टी की महिला नेत्री को लेकर कहते हैं कि लिपस्टिक पाउडर लगाने से कोई नेता नही बन जाता। वही। दूसरी तरफ कांग्रेस में कब्जा जमाए हुए नेताओ की गैंग कुमारी शैलजा को महिला और दलित होने के नाते भला बुरा कह रहे हैं। असीम गोयल ने कहा कि कुमारी शैलजा के पिता और खुद शैलजा ने इनकी पार्टी को अपना पूरा जीवन दे दिया बावजूद इसके कांग्रेस का आलाकमान शैलजा पर हुई टिप्पणी को लेकर मुंह में दही जमाकर बैठ गया। असीम गोयल ने कहा कि ये लोग समाज में जातिवाद का जहर फैलाने वाले लोग है।







