चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में सूचना आयोग के चयन को लेकर बैठक हुई। बता दें कि बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार राइट टू इन्फॉर्मेशनक मिशन के लिए चैयरमैन व सदस्य की नियुक्ति होती है। तीन पोस्ट के लिए 150 के करीब नाम आए थे। इन 150 मे से जितने सदस्य नियुक्त किए जाने हैं उसके तीन गुणा का पैनल मुख्य सचिव तैयार हैं।
हमारे समक्ष 9 नाम आए थे जिसमें से तीन नामों का चयन करके हमने गवर्नर को भेज दिया है। सीएम ने कहा कि पहले इनका कार्यकाल 5 साल के लिए होता था, जो बाद में 3 साल कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि 3 पोस्ट खाली थी। कमेटी की तरफ से आए हुए नामों की स्क्रूटनी की जाती है। जीतने मेंबर सेलेक्ट करने होते हैं उसके 3 गुना लोगों को चुना जाता है। 9 सदस्यों में से आज 3 सदस्यों के नाम रिकमेंड करके राज्यपाल को भेजे हैं। इसमें अंतिम फैसला राज्यपाल करेंगे।







