Home Crime हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा NIA की हिरासत में, पाकिस्तान से टेरर...

हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा NIA की हिरासत में, पाकिस्तान से टेरर लिंक की जांच शुरू

170
0

हिसार | पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिरासत में ले लिया है। NIA की एक टीम सोमवार को हिसार पहुंची और पूछताछ के बाद ज्योति को चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय ले गई है, जहां उससे आतंकी नेटवर्क से संभावित जुड़ाव को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर इंटेलिजेंस यूनिट भी इस मामले में जांच कर रही है और जल्द ही वह भी यूट्यूबर से पूछताछ कर सकती है।

3 बार पाकिस्तान की यात्रा, सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स

ज्योति मल्होत्रा ने कथित तौर पर अब तक तीन बार पाकिस्तान की यात्रा की है। वह ‘Travel With Jo’ नाम से यूट्यूब पर एक लोकप्रिय ट्रैवल चैनल चलाती हैं, जिसके 3.77 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं। गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और फॉलोअर्स में हैरानी और सदमे का माहौल है।

जांच के घेरे में डिजिटल गतिविधियां

जांच एजेंसियां अब यूट्यूबर की डिजिटल गतिविधियों, विदेश यात्राओं और संपर्कों की बारीकी से जांच कर रही हैं। NIA यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं ज्योति का नेटवर्क किसी आतंकी संगठन या पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से तो नहीं जुड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here