Home Crime जेएसए परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर दे रहा था हरियाणा का...

जेएसए परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर दे रहा था हरियाणा का युवक, गिरफ्तार

83
0

शिमला | राजधानी शिमला के भराड़ी क्षेत्र स्थित एक परीक्षा केंद्र से धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां आयोजित जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) परीक्षा के दौरान एक युवक को किसी और की जगह परीक्षा देते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पकड़े गए युवक की पहचान संदीप कुमार (23), पुत्र कालीराम, निवासी जिला जींद, हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना शिमला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, परीक्षा ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को एक अभ्यर्थी की फोटो और हस्ताक्षर में अंतर नजर आया। जब इस बारे में युवक से पूछताछ की गई तो वह घबरा गया और जवाब नहीं दे सका। शक गहराने पर जांच की गई, जिसमें स्पष्ट हो गया कि संदीप असली परीक्षार्थी अजय कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए संदीप को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। परीक्षा में इस तरह की गड़बड़ी सामने आने से परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here