Home Business/Education HSSC ने CET ग्रुप C परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए करेक्शन पोर्टल...

HSSC ने CET ग्रुप C परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए करेक्शन पोर्टल खोला

121
0

हरियाणा |  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप C के उम्मीदवारों के लिए करिक्शन पोर्टल सक्रिय कर दिया है। यह पोर्टल 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2025 तक खुला रहेगा। इस दौरान, जिन्होंने आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती की है, वे 24 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

इस परीक्षा के लिए 13.48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को दो दिन में आयोजित की गई थी, जिसमें पहले और दूसरे दिन लगभग 6.70 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। हालांकि, परीक्षा के बाद सरकार ने एक महीने के भीतर परिणाम जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक रिजल्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।

शुक्रवार को HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से करेक्शन पोर्टल की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी आवश्यक सुधार अपने फॉर्म में कर सकते हैं। इसके साथ ही आयोग ने पोर्टल लिंक और आधिकारिक नोटिस भी जारी किया, ताकि उम्मीदवारों को संशोधन में कोई दिक्कत न हो।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here