Home Haryana अच्छी खबर! हरियाणा सरकार अब अविवाहितों को भी देगी पेंशन की सुविधा

अच्छी खबर! हरियाणा सरकार अब अविवाहितों को भी देगी पेंशन की सुविधा

169
0

हरियाणा (एकता): हरियाणा सरकार अब अविवाहितों को जल्द पेंशन देने की तैयारी कर रही है। बता दें कि अनोखी योजना पर सरकार जल्द फैसला लेगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार अब 45 से 60 साल तक अविवाहित पुरुषों और महिलाओं को राहत मिलेगी।

बता दें कि ये योजना उन लोगों के लिए काफी सही साबित होगी, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। बताया जा रहा है कि सरकार ने इस योजना पर पहल शुरू कर दी है। फिलहाल पेंशन की पूंजी कितनी होगी अभी यह पता नहीं चल पाया है।

मुख्यमंत्री खट्टर जल्‍द ही इस पर फैसला लेंगे। इसके अलावा उसकी आय सालाना 1.80 लाख से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए। अगर ये योजना लागू हो गई तो प्रदेश को केवल 1.25 लाख का पेंशन का लाभ मिलेगा। फिलहाल हरियाणा सरकार अभी बुढ़ापा, विधवा, दिव्‍यांग लोगों को ही पेंशन की राहत दे रही थी। लेकिन अब ये अविवाहित लोगों को राहत देने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here