अंबाला (एकता): कर्नाटक में कांग्रेस के लिए बड़ी ही खुशी की खबर सामने आई है, जहां कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल की। जिसके चलते अंबाला में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला।

जानकारी के मुताबिक अंबाला में कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए। वहीं जीत की खुशी में उन्होंने जनता का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया। जहां कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस द्वारा बजरंग दल को बैन करने के ऐलान पर जमकर सियासत गरमाई तो वहीं अंबाला में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।
कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि जिस तरह कर्नाटक में उनको जीत मिली है, उसी तरह देश के हर हिस्से में जीत मिले। अब झोला उठाकर जाने की राजनीति शुरू हो गई है।







