Home Crime बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या, भाई फरार – दूसरी...

बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या, भाई फरार – दूसरी शादी को लेकर था विवाद?

277
0

सोनीपत | सोनीपत के बड़वासनी गांव से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी सगी बहन को पांच गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान प्रीति के रूप में हुई है, जो करीब एक महीने से मायके में रह रही थी।

दूसरी शादी को लेकर था मतभेद?

सूत्रों के अनुसार, प्रीति की शादी चार साल पहले पानीपत के छाजूगढ़ी गांव में हुई थी और उसका एक बेटा भी है। बताया जा रहा है कि वह किसी इंस्टाग्राम फ्रेंड से दूसरी शादी करना चाहती थी, जिसको लेकर उसके भाई परमजीत से कहासुनी चल रही थी। बुधवार दोपहर दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि प्रीति जान बचाकर गली में भागी, लेकिन परमजीत ने पीछे से उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रीति की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, सदर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया। डीसीपी कुशाल सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद सामने आया है। हालांकि, गोली चलाने के पीछे की सटीक वजह की जांच जारी है।

गांव में इस वारदात के बाद सन्नाटा और तनाव का माहौल है। पुलिस आरोपी भाई की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद से फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here