हरियाणा | हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन जल्द ही कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित करने वाला है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना परिणाम रोल नंबर की मदद से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, HBSE 12वीं का रिजल्ट 13 मई 2025 को जारी किया जा सकता है। पहले यह रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा, इसके बाद वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
ऐसे करें HBSE 12th Result 2025 चेक:
- बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं
- होमपेज पर दिए गए ‘BSEH Results’ सेक्शन में क्लिक करें
- कक्षा 12वीं के रिजल्ट लिंक को चुनें
- अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है







