Home Haryana कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में Gold Medal जीतने वाली नीतू के घर...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में Gold Medal जीतने वाली नीतू के घर पहुंचे हरियाणा के पंचायत मंत्री

213
0

भिवानी (अंकुर कपूर): हरियाणा के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता बॉक्सर नीतू घनघस को बधाई देने अचानक उनके घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हरियाणा भर में गांवों के नए चौधरियों (सरपंचों) के खिलाफ आ रही शिकायतों पर सख्त चेतावनी दी कि कानून का खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मिनी क्यूबा कहे जाने वाले भिवानी के धनाना गांव की लाडली बेटी नीतू घनघस ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया था। भिवानी पहुंचे हरियाणा के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के ध्यान में ये बात आई तो वो अचानक नीतू के घर उसे बधाई देने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने आस पास के गाँवों के नव नियुक्त सरपंचों की शिकायतें भी सुनी।

इस दौरान मीडिया से मुख़ातिब होते हुए पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने बताया कि वो नीतू को बधाई देने पहुंचे हैं। उन्होंने बॉक्सर बेटी नीतू की उपलब्धि पर हमारी बेटी बेटों से कम नहीं। साथ ही कहा कि देश में हरियाणा और हरियाणा में भिवानी खेलों के मामले में सबसे आगे है। वहीं नीतू के गांव में खेल स्टेडियम ना होने के सवाल पर देवेंद्र बबली ने भरोसा दिलाया की वो इस बारे में हर संभव प्रयास करेंगे।

इसके साथ ही हरियाणा सरकार की योजना के मुताबिक आधे गांवों में चुनी गई महिला सरपंचों के घुंघट की आड़ में रहने पर कहा कि सरकार ने महिलाओं को बराबरी हक दिया है। उन्हें भरोसा है कि महिला सरपंच अपने पद का सदुपयोग करेंगी। वहीं कई गांवों में चुने गए सरपंचों के खिलाफ शैक्षणिक योग्यता व फर्जी हलफनामों की शिकायत पर देवेंद्र बबली सख्त दिखे। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी हाल में नहीं बख्शा जाएगा। ऐसे सरपंचों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here