कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- देशभर के साथ साथ हरियाणा में भी छठ पर्व धूम धाम से मनाया गया । इस अवसर पर कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर पर छठ पर्व पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये आयोजन छठ पर्व सेवा समिति हरियाणा द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी,थानेसर विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अमरिंदर सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता सूरजभान कटारिया ने मुख्य रूप से शिरकत की और सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि छठ पर्व आज से कुछ साल पहले सिर्फ पूर्वांचल में ही मनाया जाता था। लेकिन आज पूरे देश में छठ पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।







