Home Business/Education हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाजी

हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाजी

236
0

भिवानी  | विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं।

नियमित छात्रों का परिणाम 85.66%, छात्राओं ने मारी बाजी

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि नियमित श्रेणी में कुल पास प्रतिशत 85.66% रहा, जबकि स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 63.21% दर्ज किया गया। छात्राओं ने इस बार भी बाजी मारी — जहां छात्राओं का पास प्रतिशत 89.41% रहा, वहीं छात्रों का 81.86% रहा। छात्राओं ने 7.55% की बढ़त के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है।

संकायवार प्रदर्शन

  • कला संकाय: 85.31%
  • विज्ञान संकाय: 83.05%
  • कॉमर्स संकाय: 92.20%

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र का प्रदर्शन

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 85.94% रही, जबकि शहरी क्षेत्र का 85.03% रहा।

सरकारी बनाम निजी स्कूल

  • राजकीय विद्यालय: 84.67%
  • निजी विद्यालय: 86.98%

जिला स्तर पर प्रदर्शन

इस बार जिला जींद सबसे ऊपर रहा, जबकि नूंह अंतिम पायदान पर रहा।बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संबंधित स्कूल अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। यदि कोई स्कूल परिणाम समय पर प्राप्त नहीं करता है, तो वह स्वयं इसके लिए उत्तरदायी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here