चरखी दादरी | हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज के आदेश पर आज चरखी दादरी के कनिष्ठ अभियंता (JE) राजेन्द्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यह कदम बिजली कनेक्शन जारी करने में लापरवाही और निगम को होने वाले नुकसान को लेकर उठाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, अनिल विज ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (DHBVN) के प्रबंधक को निलंबन के आदेश जारी किए थे। चार्ज शीट में यह आरोप है कि राजेन्द्र सिंह ने बिजली कनेक्शन जारी करते समय गंभीर लापरवाही बरती, जिससे निगम को भारी नुकसान हुआ।
राजेन्द्र सिंह, जो कि चरखी दादरी में एएफएम और एरिया-इंचार्ज के रूप में कार्यरत थे, के खिलाफ यह कार्रवाई दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईन ओपी डिवीजन द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर की गई। मंत्री अनिल विज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए राजेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए।







