फरीदाबाद (अंकुर कपूर): हरियाणा में अब 4 मंजिला इमारतें बनाना आसान नहीं होगा। अब तक बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर बहुमंजिला इमारत खड़ी करके प्रति फ्लोर के हिसाब से बेच दिया करते थे और मकान बिल्कुल बौना सा दिखाई देता था। लेकिन हरियाणा सरकार ने तत्काल आदेश में अब 4 मंजिल इमारत पर रोक लगा दी हैं। इससे बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर को जितना नुकसान होने वाला है। उतना ही फ्लैटों में फ्लोर खरीदने वाले ग्राहकों को भी होगा।
बता दें कि ये नजारा फरीदाबाद में सेक्टर 2 का है, जहां इन दिनों बहुमंजिला इमारतें बन रही हैं। हाल ही में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के उच्च अधिकारियों ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें साफ तौर पर स्थानीय अधिकारियों को यह आदेश दिया है कि अब 4 मंजिला इमारतें कहीं पर भी नहीं बनेंगे। सेक्टर-62 में प्रॉपर्टी का काम करने वाले विनोद भाटी की मानें तो सरकार का यह आदेश लोगों को बेरोजगार करने जैसा है।







