Home Ambala हरियाणा से मानसून की विदाई…जानें अब तक कितनी हुई बारिश, आगे कैसा...

हरियाणा से मानसून की विदाई…जानें अब तक कितनी हुई बारिश, आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

205
0

अंबाला (एकता): हरियाणा में मानसून की विदाई होने जा रही है। बता दें कि आने वाले 2 दिनों में मौसम का मिजाज बदला नजर आने वाला है। मीडिया सूत्रों के अनुसार प्रदेश में इस बार काफी बारिश हुई। जून और जुलाई महीने में प्रदेश के दो-तीन जिलों को छोड़कर मानसून गतिविधियां सामान्य से अधिक रही। इस वजह से मानसून की विदाई के दौरान प्रदेश में बारिश सामान्य से कम दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 25 सितंबर के बीच हरियाणा-एनसीआर में करीब 419.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। बताया जा रहा है कि प्रदेश के 6 जिलों में सामान्य से कम और 16 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई।

जानिए आगे ऐसा रहेगा मौसम

बता दें कि अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस वजह से उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिसा, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में लगातार मानसून गतिविधियां जारी रहेगी, जबकि पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मानसून की विदाई हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here