Home Crime घर के बाहर खड़ी बलेनो कार 15 मिनट में उड़ाई, CCTV में...

घर के बाहर खड़ी बलेनो कार 15 मिनट में उड़ाई, CCTV में कैद हुई वारदात, चोरों की तलाश जारी

257
0

रोहतक  | शहर के सेक्टर-1 में देर रात चोरी की एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां चोरों ने एक घर के बाहर रैंप पर खड़ी बलेनो कार को महज 15 मिनट में चोरी कर लिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें काले रंग की किआ सेल्टोस कार में सवार होकर आए चोरों की पूरी गतिविधि रिकॉर्ड हुई।

शातिराना तरीका, अलार्म तक नहीं बजा

पीड़ित राकेश गोयल, जो मंडी हिमाचल हाल सेक्टर-1 के निवासी हैं, ने बताया कि वह तीन साल से इस बलेनो कार का इस्तेमाल कर रहे थे। घटना रात करीब 2 बजे की है, जब किआ सेल्टोस में आए चोरों ने उनकी कार के पास गाड़ी लगाई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक आरोपी शीशा तोड़कर कार में दाखिल होता है। हैरानी की बात यह रही कि ना तो अलार्म बजा और ना ही लाइट जली। चोरों ने लाइजनर सिस्टम को बाइपास कर कार को स्टार्ट किया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

मामले की पुष्टि करते हुए अर्बन एस्टेट थाना के एएसआई सतीश ने बताया कि सेक्टर-1 से कार चोरी की शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here