Home Haryana भिवानी में दर्दनाक हादसा: चलते वाहन में लगी आग, बैंक मैनेजर की...

भिवानी में दर्दनाक हादसा: चलते वाहन में लगी आग, बैंक मैनेजर की जलकर मौत

258
0

भिवानी  | जिले में आज सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसे में बैंक मैनेजर की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक बैंक मैनेजर किसी काम से अपनी कार से जयपुर जा रहा था, तभी लोहारू क्षेत्र के मनफारा मोड़ के पास अचानक कार में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि बैंक मैनेजर को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह कार के अंदर ही जिंदा जल गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here