Home Haryana कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फुटवियर फैक्टरी समेत चार इकाइयां चपेट...

कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फुटवियर फैक्टरी समेत चार इकाइयां चपेट में, लाखों का नुकसान

199
0

सोनीपत |  कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फुटवियर फैक्टरी में वीरवार देर रात अचानक आग भड़क उठी, जो इतनी तेजी से फैली कि साथ लगती तीन और फैक्ट्रियों तक पहुंच गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फुटवियर फैक्टरी समेत अन्य इकाइयों को भारी नुकसान हुआ है।

घटना रात करीब 10 बजे ओमकारा फुटवियर फैक्टरी में हुई, जहां चप्पल निर्माण का कार्य होता है। आग का कारण प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के बाद फैक्टरी से तेज लपटें और घना धुआं उठने लगा, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। आग की चपेट में आई अन्य फैक्ट्रियों में रॉयल पॉलीयुरेथेन (कुर्सियों के हेंडल निर्माण), शिव चरण दास मसाले फैक्टरी और दुर्गा कूलिंग सिस्टम शामिल हैं। हालांकि समय रहते नियंत्रण से तीनों यूनिट को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।

फुटवियर फैक्टरी में रबर का अधिक सामान होने के चलते आग बेहद तेजी से फैली और यूनिट पूरी तरह जलकर खाक हो गई। नुकसान का अनुमान लाखों में लगाया जा रहा है।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और औद्योगिक इकाइयों को अग्निसुरक्षा मानकों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here