Home Haryana हरियाणा सरकार का बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: दुबई में 100...

हरियाणा सरकार का बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: दुबई में 100 हेवी ड्राइवर पदों के लिए आवेदन शुरू

248
0

हरियाणा  | हरियाणा सरकार बेरोजगार युवाओं को विदेश में काम करने का एक शानदार मौका दे रही है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) ने दुबई में स्थित 100 हेवी ड्राइवर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

सूचना के अनुसार, इस पद के लिए 22 और 23 मई को पंजाब के जालंधर में इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में होंगे। उम्मीदवारों के लिए मेडिकल परीक्षण भी अनिवार्य होगा।

मेडिकल परीक्षण के लिए खाड़ी अनुमोदित चिकित्सा केंद्र एसोसिएशन से प्रमाणपत्र प्राप्त करना आवश्यक होगा। इस नौकरी में युवाओं को प्रति माह लगभग 45,000 रुपये की सैलरी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here