Home Crime फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर कॉस्मेटिक दुकान से हजारों की ठगी

फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर कॉस्मेटिक दुकान से हजारों की ठगी

2
0

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी में ऑनलाइन ठगी का एक नया मामला सामने आया है। शादी की खरीदारी का बहाना बनाकर आए दो युवकों ने एक कॉस्मेटिक दुकानदार को फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दो युवक एक कॉस्मेटिक दुकान पर पहुंचे और शादी के लिए खरीदारी करने की बात कहकर कॉस्मेटिक का सामान व नकद नोटों की गड्डियां खरीदीं। भुगतान के समय उन्होंने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करने का दावा किया और दुकानदार को मोबाइल पर पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखा दिया। दुकान पर मौजूद बुजुर्ग व्यक्ति ने स्क्रीनशॉट देखकर भुगतान हो जाने का भरोसा कर लिया और पूरा सामान उनके हवाले कर दिया।

कुछ देर बाद जब दुकानदार ने बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि खाते में कोई राशि नहीं आई थी। तब तक दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक पहले से बाइक स्टार्ट कर खड़ा था, जबकि दूसरा सामान लेकर उसके साथ मौके से निकल गया।

पीड़ित दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन भुगतान के मामलों में केवल स्क्रीनशॉट पर भरोसा न करें और बैंक खाते में राशि आने की पुष्टि के बाद ही सामान सौंपें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here